संभल, मार्च 21 -- अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम की ओर से विश्व गौरैया दिवस और विश्व कविता दिवस का संयुक्त कार्यक्रम महामंत्री पूनम शुक्ला के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, मुख्य अतिथि शिव शंकर शर्मा और विशिष्ट अतिथि सुमंत शुक्ला रहे। संस्था की अध्यक्ष डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा ने सरस्वती वंदना और भारत वंदना प्रस्तुत की। वक्ताओं ने कविता को जन-जागरण और संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति बताया। साथ ही गौरैया संरक्षण पर भी चर्चा की गई। काव्य गोष्ठी में कवियों ने समाज, नारी सम्मान, पर्यावरण और भ्रष्टाचार पर प्रभावशाली रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में पक्षियों के संरक्षण और जलपात्र रखने का संदेश भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...