पटना, मार्च 15 -- हमारी गौरैया और एन्वॉयरमेंट वॉरियर्स के संयुक्त बैनर तले होटल अमाल्फी ग्रैंड में ओपन माइक संगीत संध्या आयोजित की गई। जिसमें बिहार की राजकीय पक्षी गौरैया के संरक्षण को समर्पित एक विशेष गीत 'गौरैया अब वापस आ जाओ' का लोकार्पण हुआ। गीत के लेखक निश्चल कुमार ने लिखा है, जबकि स्वर एन्वायरमेंट वॉरियर्स की अध्यक्ष अदिति रॉय ने दी है। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि केंद्रीय भूजल बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन शुक्ला ने बचपन की कहानी सुनाते हुए कहा कि हम गौरैया की आवाज सुनकर उठा करते थे। लेकिन आज हम इसके लिए तरसते हैं। ऐसे में संगीत से जोड़कर संरक्षण की आवाज लोगों तक पहुंचाना बहुत सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि डॉ. ध्रुव कुमार ने भी तकनीक और संगीत के माध्यम से गौरैया के संरक्षण के प्रयासों को सराहना की। मौके पर हमारी गौरैया के संयोजक...