नोएडा, जनवरी 5 -- ग्रेटर नोएडा। आईआईएमटी कॉलेज की दो एनसीसी कैडेट का राष्ट्रीय परेड के लिए चयन हुआ है। बीसीए की छात्रा ज्योति राघव का चयन सेना दिवस पर परेड के लिए हुआ है, जबकि बीटेक (ईसी) द्वितीय वर्ष की छात्रा गौरी नौटियाल का चयन गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए किया गया है। बीसीए की छात्रा ज्योति राघव सेना दिवस पर होने वाली परेड में 31 यूपी गर्ल्स बटालियन का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसका आयोजन राजस्थान के जयपुर में 15 जनवरी को किया जाएगा। वहीं, 31 यूपी गर्ल्स बटालियन की गौरी नौटियाल का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए हुआ है। कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल ने दोनों कैडेटों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.