जौनपुर, अप्रैल 6 -- सिंगरामऊ। स्थानीय पौराणिक मंदिर गौरी शंकर धाम के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश की ओर से अनुमोदित सत्संग भवन के निर्माण के लिए रविवार को बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के कार्यक्रम में आचार्य पंकज मिश्रा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य शुरूकराया। इस मौके पर कुंवर मृगेंद्र सिंह (शिव बाबा), वरुण सिंह, पंकज सिंह, जय सिंह, अजय सिंह प्रधान, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, वीर बहादुर, विनोद मिश्रा, राम गुन मिश्र, राकेश तिवारी, संजय सिंह प्रधान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...