लखनऊ, जून 2 -- सरोजनीनगर वार्ड प्रथम स्थित गौरी विहार कॉलोनी में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और पक्षपात का आरोप लगाते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। नगर निगम द्वारा कानपुर रोड से गौरी विहार कालोनी तक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि ठेकेदार की मिलीभगत से स्वर्गीय जयकरण यादव के खेत की बाउंड्री से लगभग पांच फीट से अधिक जगह छोड़कर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विधायक ने नाला निर्माण के कार्यों का किया निरीक्षण इससे सड़क की चैड़ाई काफी कम हो गई है और मार्ग संकरा हो गया है। लोगों का कहना है कि यदि इसी प्रकार निर्माण क...