बुलंदशहर, मार्च 1 -- जहांगीराबाद निवासी गौरी वशिष्ठ पुत्री अजय शर्मा एवं रेनू शर्मा ने सीएसआईआर-नेट की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 74 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह सफलता उन्होंने अपने परास्नातक अध्ययन के दौरान नेशनल फोर्निक साइंस यूनिवर्सटी से हासिल की। गौरी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई हिन्दू कोलिज से पूर्ण की, जहां उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया। इससे पहले इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेंट जोसेफ स्कूल से जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...