बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। छपरौली के मुकंदपुर गांव में रविवार को गौरी नामक गाय की तेरहवीं पर यज्ञ और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। गौरी की आत्मा शांति के लिए आसपास गांव के लोगों ने भी यज्ञ में शामिल होकर आहुतियां दीं। मुकंदपुर गांव निवासी देवेंद्र शर्मा की गाय गौरी की सात अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। 24 साल परिवार के सदस्य की भांति रही गौरी की मृत्यु के बाद उसकी अंतिम संस्कार यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। गौरी की अंतिम यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई थी। रविवार को गांव में गौरी की तेरहवीं का आयोजन हुआ। इसमें गांव के अलावा आसपास के लोग भी शामिल हुए और यज्ञ में शामिल होकर गौरी की आत्मा शांति के लिए आहुतियां दीं। यह भी पढ़ें- बागपत में गाय की अंतिम यात्रा के बाद तेरहवीं; 'गौरी' की आत्मा शांति के लिए यज्ञ और ब्रह्मभोज इसके बाद ब्रह्...