मुंगेर, फरवरी 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नौवागढ़ी सामाजिक मंच, मुंगेर के संस्थापक सदस्य प्रियांशु सुभाष ने वारिस टोला की पेशेंट गौरी कुमारी के लिए रक्तदान कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया। सुभाष मंडल वर्तमान में मुंगेर से बाहर कार्यरत हैं, फिर भी संगठन के बुलावे पर वे सदर अस्पताल मुंगेर पहुंचे और रक्तदान करने के बाद अपने कार्यस्थल के लिए रवाना हो गए। यह उनके जीवन का बारहवां रक्तदान है। सुभाष के साथ ही कुंवर सिंह जी ने भी गौरी कुमारी के लिए रक्तदान किया। इस अवसर पर नौवागढ़ी सामाजिक मंच के अध्यक्ष सागर सानू ने कहा कि, युवाओं को इन सदस्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज एवं संगठन के लिए आगे बढ़कर रक्तदान जैसी मानवता की सेवा में शामिल होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...