बुलंदशहर, अप्रैल 9 -- नगर के गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को छात्राओं के लिए एक गेट-टू गेदर कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जहां छात्राओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावियों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में ऊंचे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ा अनुशासन, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक है। छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियां न केवल उनके व्यक्तिगत विकास का पैमाना हैं, बल्कि इससे पूरे महाविद्यालय का गौरव भी जुड़ा होता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.