देवरिया, मई 27 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गौरीबाजार में बखरा पुलिस चौकी के समीप मंगलवार शाम तीन वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची।  मिली सूचना के मुताबिक मथौली बाजार निवासी अमरजीत सिंह मंगलवार शाम अपनी स्कॉर्पियो से परिवार को छोड़ने गौरीबाजार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अचानक गौरीबाजार-हाटा मार्ग पर बखरा पुलिस चौखी के समीप अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई। सामने से बैतालपुर डिपो से तेल लेकर महाराजगंज जा रहे टैंकर चालक जितेंद्र वर्मा ने स्थिति को भांपते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया। यह भी पढ़ें- गौरीबाजार में तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, कोई हताहत नहीं टैंकर के पीछे चल रही स्विफ्ट कार, जिसे रामकोला निवासी राहुल ...