देवरिया, मार्च 8 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे गौरीबाजार के एक कपड़ा कारोबारी को आर्टिगा कार ने रौंद दिया। घायल कारोबारी को आनन-फानन में आसपास के लोग एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिए गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गौरीबाजार कस्बा निवासी श्वेतांक उर्फ रवि जायसवाल (29) पुत्र श्रवण जायसवाल रामलक्षन चौराहे पर कपड़े की दुकान खोल रखे थे। रोज की तरह शनिवार रात 11 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर कटाई के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने बाइक सवार कपड़ा कारोबारी को रौंद दिया। टकराने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घायल कारोबारी को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। गंभीर हालत में मेडिकल काले...