पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत। जंगल में वन जीवन में दखलअंदाजी को रोकने के लिए आसपास से गुजरते रास्तों पर आवाजाही रोकने के शीर्ष कोर्ट के निर्देशों पर अब तक क्या अमल हुआ है। इस पर अब तक के किए गए प्रबंधों और उठाए गए कदमों के बारे में पूछा गया है। यह भी पढ़ें- पीटीआर का 12वां स्थापना दिवस मनाया गयागौरीफंटा रोड पर आवाजाही प्रतिबंध दुधवा में गौरीफंटा रोड रोड पर आवाजाही को प्रतिबंधित किए जाने के बाद पीटीआर पर भी संबंधित निर्णय लेने का दवाब बढ़ गया है। शीर्ष कोर्ट के निर्देशों के क्रम में अब तक पीटीआर में पूरनपुर खटीमा और पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर आवश्यक निर्णय नहीं लिया गया है। इस बीच दुधवा प्रशासन की तरफ से गौरीफंटा रोड को लेकर शाम को छह बजे से सुबह छह बजे तक के प्रतिबंधित मार्ग निर्देशों का क्रम जारी कर दिए जाने के बाद यहां सरगर्मी बढ़ गई है। ...