लखीमपुरखीरी, जून 16 -- सोमवार को डीएम व एसपी ने गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचकर एसएसबी 39 वीं वाहिनी के अंतर्गत संचालित व्यापार एवं पारगमन पोस्ट को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर स्थित सीमा स्तंभों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमण, साइबर अपराध व तस्करी पर होगी कार्रवाईनिरीक्षण के दौरान भारत-नेपाल के गौरीफंटा बार्डर परु पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बार्डर पर भ्रमण कर व्यापार एवं पारगमन पोस्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा स्तंभों का अवलोकन एवं जांच की गई। साथ ही सीमा क्षेत्र में स्थित नो मेंस लैंड पर संभावित अतिक्रमण की स्थिति एवं उससे संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।सुरक्षा व्यवस्था संबंधी ...