लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना गौरीफंटा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के वारंटी अभियुक्त भेलू निवासी ग्राम सेड़ाबेड़ा थाना गौरीफन्टा को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। वारंटी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, कांस्टेबल हेमन्त कुमार व योगेश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...