लखीमपुरखीरी, मई 3 -- भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक किशोर को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस और एसएसबी की टीम बनगवां बाजार के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जंगल से होकर नेपाल जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध किशोर को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.20 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। आरोपी की पहचान जिला डोटी, नेपाल के निवासी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...