बेगुसराय, जनवरी 28 -- नावकोठी,निज संवाददाता। विष्णुपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंतर्गत गौरीपुर गांव में बुधवार की देर रात अगलगी की घटना में एक झोपड़ी नुमा घर जलकर पूरी तरह राख हो गया। इस घटना में पीड़ित मंजूर चमेला का घर समेत उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया। पीड़ित ने बताया कि रात में सभी बाल-बच्चे खाना खाकर सो गए थे। इसी दौरान अचानक मध्य रात्रि में घर में आग लग गई। आग की लपटें देख शोरगुल किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों की तत्परता से आसपास के अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया। हालांकि तब तक घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, नगद पांच हजार रुपये, पंखा सहित अन्य बहुमूल्य सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित के अनुसार इस घटना में करीब 50 हजार रुपये की क्षति हुई है। मामले की सूचना अंचल अधिकारी एवं नावकोठी थाना पुलिस को दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.