गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव
गौरीगंज, जून 27 -- अमेठी। संवाददाता जिला मुख्यालय के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किए जाने के बाद भी यात्रियों को पीने का शुद्ध पानी, प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्लेटफार्म दो पर न तो शौचालय है और न ही पानी की व्यवस्था। जबकि लखनऊ की तरफ जाने वाली सभी यात्री ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर दो पर ही रुकती हैं।जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन होने के चलते प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। अमृत भारत योजना के तहत रेल प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर स्टेशन का सुंदरीकरण तो कर दिया गया। लेकिन यात्री सुविधाएं अभी भी नदारद हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर बना शौचालय अव्यवस्था का शिकार है। एक आरओ मशीन लगी है, वह भी आए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.