देहरादून, अगस्त 29 -- रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग के गौरीकुंड क्षेत्र में शनिवार को नदी में नहाने गया एक यात्री तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस और वाईएमएफ की रेस्क्यू टीमों ने तत्काल खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे के भीतर यात्री का शव मुनकटिया के नीचे नदी से रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...