प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 7 -- गौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. विकासदीप पटेल का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। प्रयागराज में इलाज करने के बाद उन्हें दिल्ली एक स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां मंगलवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ले ली। सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों और स्टाफ सहित क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर छा गई। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.