गंगापार, अप्रैल 19 -- चाकघाट नगर के मंत्री चौराहे से पुराने बस स्टैंड चौराहे तक स्थित गौरा रोड पर अतिक्रमण के कारण रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जे और बढ़ती ठेला-व्यवस्था एवं मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने खड़े हुए वाहनों ने यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इस मार्ग पर दुकानों के बाहर तक फैला सामान, फुटपाथों पर अतिक्रमण और सड़क पर खड़े वाहन मार्ग को संकरा बना रहे हैं। दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- रोह बाजार में स्थाई दुकानों के आगे फुटपाथी दुकान, लोग परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.