बलिया, फरवरी 13 -- बलिया वरिष्ठ संवाददाता। महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को निकलने वाली भव्य और दिव्य शिव बरात से पहले लोकाचार के तहत सभी रस्में पूरी की जा रही हैं। इसी क्रम में बाबा बालेश्वर मंदिर में गुरुवार को महादेव और माता गौरा को हल्दी लगाई गई। सुहागिनों ने गीत-संगीत के बीच मां पार्वती को हल्दी लगाई। मंडप पूजन का कार्यक्रम भी हुआ। शुक्रवार को मेंहदी की रस्म होगी। 15 फरवरी को सुबह भतवान के बाद उसी दिन दोपहर से शहर में बाबा की अद्भूत और दिव्य बरात निकलेगी। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर और बाहर व्यापक तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बैरिकेटिंग के साथ ही अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बाबा के भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। श्री बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर प्रबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.