गौरा परिवार ने निकाली गंगाजल कलश यात्रा, बरसे फूल (फोटो)
कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गौरा परिवार ने रविवार को भव्य गंगाजल कलश यात्रा निकाली। इसमें रथ पर भव्य चांदी का कलश था। सावन के पवित्र महीने में 151 महिलाओं ने गंगाजल से बाबा कैलाशपति का अभिषेक कर अपने शरीर को पाप मुक्त किया। कलश यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। छोटे बच्चों से ले कर बड़े बुजुर्गों तक सभी ने यात्रा का आनंद लिया। यात्रा सरसैया घाट से कैलाश मंदिर तक गई। सावन में भगवान शिव की पूजा का बहुत महत्व होता है। इसी कारण इस यात्रा का भी बहुत महत्व है। इस यात्रा में नगर के हर क्षेत्र के लोग शामिल हुए। यहां तक कि अन्य शहरों से लोग इस विशेष यात्रा के लिए पहुंचे। गंगाजल कलश यात्रा में नगर के ज्यादातर महंत शामिल हुए। यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में बच्चे और युवा भक्ति में झूमते नाचते शंख, डमरू, झांझर, ढोल, ताशा, बजात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.