देहरादून, अप्रैल 13 -- देहरादून। दून विश्वविद्यालय की ओर से सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् व चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाली गौरा देवी राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता का इस वर्ष का संस्करण नारी शक्ति वंदन अधिनियम (2023) विषय पर निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता की तिथि 17 अप्रैल को निर्धारित की गई थी। जिसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण किया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने बताया कि भारत की संसद में 16, 17 और 18 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा की सूचनाओं के कारण इस प्रतियोगिता की निर्धारित 17 अप्रैल की तिथि स्थगित की गई है और नई तिथि की घोषणा संसद में इस अधिनियम पर चर्चा के उपरांत घोषित की जाएगी। ...