बलरामपुर, जुलाई 28 -- बलरामपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरा चौराहा पुलिस ने गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरीश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव व हमराही कांस्टेबल दुर्गेश कुमार की टीम ने वारंटी मन्नान पुत्र मुंशी निवासी मन्नानडीह मौजा जंहदरिया थाना गौरा चौराहा को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध जेएम द्वितीय न्यायालय से मामले में गैर जमानती वारंट जारी था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...