प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- गौरा। गौरा ब्लॉक के भवानीगढ़ स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद शुरू हो गई है। अभी तक यहां 23 किसानों से 650 कुंतल गेहूं की खरीद हुई है। केंद्र प्रभारी एमआई अरुण सिंह ने बताया कि चार अप्रैल से ही खरीद शुरू की गई है। किंतु मजदूरों के अभाव में खरीद प्रभावित हो रही है। फिर भी अगले सप्ताह से व्यवस्था कर इसे सुचारु रूप से चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...