सीवान, मार्च 22 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। केन्द्रीय विश्वविद्यालय गुजरात के दो बार कुलपति रहे सानी सोनकरा निवासी रमाशंकर दुबे ने गौरा कुंवर महाविद्यालय आदमपुर में कॉलेज शिक्षकों व कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होनें अपना विचार सांझा किया। पूर्व में तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के भी वीसी रह चुके रमाशंकर दुबे ने प्रत्येक प्रखंड में कम से कम एक कॉलेज खोलने की सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे बालिकाएं भी उच्च शिक्षा आसानी से हासिल कर सकेंगी। सुदूर एवं गांव-देहात की बच्चियां उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। पूर्व वीसी ने कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों को देखा और प्रसन्नता व्यक्त की। कॉलेज के बेहतर संचालन के संबंध में सुझाव दिया। कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों के अलावा और क्या-क्या चा...