गौरा की चौपाल में गूंजी समस्याएं, मिला आश्वासन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 15 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गौरा विकासखंड के पूरे बदल गांव में सोमवार रात चौपाल लगी। इसमें ग्रामीणों ने नहर में पानी, बिजली, सरकारी नलकूप में चलने के साथ ही अन्य समस्याएं रखीं। चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। छेदीलाल गौतम ने बताया कि उसने बिजली का बिल जमा किया है। इसके बावजूद उसकी बिजली नहीं आ रही है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर सीडीओ राम मोहन मीना ने विभाग के अफसर से कारण पूछा और तुरंत बिजली बहाल करने के लिए निर्देश दिया। शिवसागर सिंह ने बताया कि आरसी सेंटर नहीं चलता है। जिस पर सीडीओ ने एडीओ पंचायत को तलब किया और उसे चालू करने का निर्देश दिया। चौपाल में सरकारी ट्यूबवेल न चलने, नहर की सफाई की बात कही। इस पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को प्रस्ताव बनाकर नहर से जुड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.