वाराणसी, फरवरी 3 -- चौबेपुर (वाराणसी)। गौरा कला इंटर कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को 6 जिलों की अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अजय सिंह ने कहा कि कबड्डी में भारत ने समूचे विश्व में सदैव अपना परचम फहराया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राम मनोहर सिंह यादव और उपाध्यक्ष मंगल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में बनारस, गाजीपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़ और मिर्जापुर की 26 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विजेता टीम को 21 हजार रुपये तथा उपजेता टीम को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान भुल्लन यादव, आरडी यादव, प्रधान राजेश कुमार राजू, डॉ. मारुति नंदन मिश्रा, रिटायर सैन्य कर्मी बिरजू यादव, राजू मौर्य, रंजीत यादव, मनोज, विनोद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...