जौनपुर, अप्रैल 15 -- गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के कार्यालय परिसर में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नामित सभासद अजीत सोनकर, अजीत चौहान और संतोष गुप्ता ने शपथ ली। ईओ शशिकांत तिवारी ने इन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि जफराबाद के पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह रहे। अध्यक्षता भाजपा के धर्मापुर मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य और संचालन अर्जुन राय ने किया। इस मौके पर चेयरमैन सीतामनी दिनेश सोनकर, राधेश्याम विश्वकर्मा, जयेश सिंह, लल्लन प्रताप सिंह, उमेश सिंह, मो.जैद हिटलर, कमलेश, मनोज सिंह, कुमकुम मिश्रा, पप्पू चौरसिया अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने नामित सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ यह भी पढ़ें- नामित सभासदों को दिलाई गई शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...