गौरव हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर, जुलाई 28 -- काशीपुर, संवाददाता। पुलिस ने रविवार शाम हुए गौरव कश्यप हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। मंगलवार को कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि 26 जुलाई की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि चीमा चौराहा के पास रेलवे फाटक के समीप एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। घायल गौरव कश्यप पुत्र सतीश कश्यप निवासी चतरपुर मेवला रामपुर यूपी को उसके दोस्त अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के मामा सुनील कश्यप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। सोमवार को पुलिस टीम ने साईं पब्लिक स्कूल के पास से आरोपी गुलहसन उर्फ गुल्लू उर्फ अबुला पुत्र इब्ने हसन निवासी मोहल्ला किला काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.