नैनीताल, अक्टूबर 2 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में पत्रकारिता के छात्र एवं एनसीसी कैडेट गौरव सिंह बिष्ट का यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम-2026 के तहत इंडो-भूटान यूथ फ्रेंडशिप कैंप के लिए चयन हुआ है। उनका चयन एनसीसी प्रशिक्षण, विभिन्न शिविरों में सहभागिता और प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। गौरव ने मेनू-2025, एआईएनएससी-2025, आरडीसी-2026 और मेनू-2026 सहित विभिन्न राष्ट्रीय एनसीसी शिविरों में प्रतिभाग किया है। उन्हें एजीजी एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट और डीजी एनसीसी मेडलियन से भी सम्मानित किया जा चुका है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव प्रो. रीतेश साह समेत शिक्षकों ने उनके चयन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय और एनसीसी के लिए गौरव का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...