गौरव नगर को हराकर डाला की टीम बनी चैम्पियन
सोनभद्र, जून 18 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। गौरव नगर चोपन में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बुधवार को डाला सुपर टीम ने गौरव नगर चोपन को हराकर चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मुकाबले में महादेव टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डाला सुपर टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट खोकर 37 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव टीम की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन डाला सुपर टीम के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट चटकाए। महादेव टीम 11 ओवर में 35 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और डाला सुपर टीम ने 2 रनों से रोमांचक जीत हासिल कर ली। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पंचायत चोपन के अध्यक्ष उस्मान अली विजेता एवं उपविजेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.