हापुड़, सितम्बर 4 -- हापुड़ गौरव त्यागी हत्याकांड को लेकर सपा का प्रतिनिधिमंडल गांव मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव के घर पहुंचा। सपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिजन को एक करोड़ की आर्थिक मदद, नौकरी, सुरक्षा, बच्चों की बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था कराने की सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि गौरव त्यागी की हत्या के मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे। सपा सरकार आने पर पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।

सपा प्रतिनिधिमंडल की बैठक सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी के घर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर एडवोकेट, विधायक और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, विधायक और पू...