हापुड़, अगस्त 25 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी की श्रद्धांजलि सभी में जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणों,गणमान्य लोग, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से परिवार की सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस, बच्चों की पढ़ाई, हत्यारोपियों पर सख्त कार्रवाई आदि की गई। विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाया जाए और पूरे प्रकरण की जानकारी सीएम को दिलाई जाएगी और हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में धौनारा रोड पर ददायरा चौराहा के पास कार सवारों ने बाइक सवार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी गौरव त...