नई दिल्ली, फरवरी 8 -- पूर्वी भारत के सभी बड़े हिंदू मंदिरों के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से संचालित भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से पूर्वी भारत के दिव्य मंदिरों की यात्रा कराई जाएगी। 10 दिन की इस यात्रा में यात्रियों को वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम (ज्योतिर्लिंग) के दर्शन करवाए जाएंगे।आईआरसीटीसी की साइट से टिकट बुकिंग कर पाएंगे यात्री दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन 9 मार्च को रवाना होगी और इसमें लगभग 150 यात्रियों के जाने की व्यवस्था होगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से यात्री इसकी टिकट बुकिंग कर पाएंगे। आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव ट्रेन यात्रा के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.