सहारनपुर, मार्च 24 -- चिलकाना। सोमवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान नवयुक्त जिलाध्यक्ष अनिल गर्ग आर्य ने दूसरी बार गौरव गुप्ता को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों ने खुशी जताई और उनका स्वागत किया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि वह समाज के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा हर जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे। वहीं जिलाध्यक्ष अनिल गर्ग आर्य ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। बैठक में जिला प्रभारी व प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता, हिमांशु गर्ग, विपिन गुप्ता, नीलकमल गुप्ता, राकेश ऐरन, बसंत गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.