नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- सुपरस्टार एक्टर गौरव खन्ना एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं। एकता कपूर प्रोडक्शन के शो में गौरव खन्ना को मेल लीड रोल मिला है और इसी सीरियल में श्रद्धा आर्या फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। स्टार प्लस ने सोशल मीडिया गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ एक कोलैब पोस्ट करके इस शो का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है। एक तरफ जहां एकता कपूर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' खत्म हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना के साथ उन्होंने इस नए शो का ऐलान करके हलचल मचा दी है।श्रद्धा आर्या के साथ गौरव खन्ना का नया शो मेकर्स ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें गौरव खन्ना एक आलीशान गाड़ी से स्टाइलिश अवतार में उतरते हैं। मीडिया वहां उनका इंतजार कर रही हैं। जर्नलिस्ट उनसे पूछते हैं कि क्या उनका कोई नया शो आ रहा...