नई दिल्ली, जुलाई 14 -- टीवी एक्टर्स हिना खान और रुबीना दिलैक अब इंडस्ट्री की नई दोस्त हैं। हाल में दोनों को POV नाम के शो में देखा गया था। एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला और रॉकी जैसवाल भी शो में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी और शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्सुअल आरोप पर बात की थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। अब एक्टर अनुज सचदेवा ने रुबीना और हिना को करारा जवाब देते हुए उनकी आलोचना की है। अनुज और गौरव खन्ना अच्छे दोस्त हैं।रुबीना ने कसा था तंज शो के दौरान रुबीना और हिना ने इंडस्ट्री की ऐसी शादीशुदा जोड़ियों की बात की थी जो दुनिया को अच्छे कपल होना दिखाता हैं। जबकि असलियत कुछ और होती है। रुबीना ने गौरव खन्ना के बारे में कहा था कि वो बिग बॉस 19 में एक अच्छा पति का टैग लेकर गए थे। एक एक्टर ह...