नई दिल्ली, अगस्त 11 -- खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने बताया कि लेटेस्ट एपिसोड में आखिर हुआ क्या था एलिमिनेशन टास्क के दौरान। शगुन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 10 पॉइंट्स वाला एक डिटेल्ड नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि बातचीत का एक हिस्सा शो से एडिट करके हटा दिया गया था और उनसे कहा गया था कि उन्हें 'फुटेज नहीं मिल रहा है', लेकिन शगुन ने इस बात से साफ तौर पर असहमति जताई है।शगुन बोलीं- उन्हें बोला गया तुम्हें फुटेज नहीं मिल रही शगुन ने लिखा, 'पहले ही दिन से हमारी एक आम समझ थी - जो भी टास्क हारेगा, उसे 'पेन ऑक्शन' के लिए कंसीडर किया जाएगा। जब रोहित सर ने हमें 2 नाम लेने को कहा, तो दूसरे नाम को लेकर डिस्कस हुआ। इस बातचीत के दौरान कहा गया कि मैं तुमसे बड़ा हूं और इंडस्ट्री को बेहतर जानता हूं। तुम अभी नए हो, इसलिए मैं तुम्हे...