मेरठ, मार्च 14 -- नगरपंचायत के मोहल्ला खारीकुआं निवासी सड़क हादसे में मृतक गौरव जाटव का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव उसके घर पहुंचा। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया। सपा विधायक अतुल प्रधान मृतक युवक के परिजजो को सांत्वना देने पहुंचे। बता दे कि लावड़ निवासी 22 वर्षीय गौरव जाटव शुक्रवार को महलका निवासी अपने मामा के घर मिलकर ममेरे भाई कुलदीप के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर लावड़ लौट रहा था। समसपुर गन्ना क्रय केंद्र के पास सामने से आ रहे कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव घर पहुंचा। गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्का...