वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कैरम संघ की ओर से चल रही रामाज्ञा स्मृति कैरम लीग में सोमवार को गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल की जोड़ी ने जीत के साथ पूरे अंक हासिल कर लिये। जिला कैरम संघ की ओर से इंग्लिशियालाइन स्थित चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ा कक्ष में पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले में गौरव गुप्ता एवं कृष्ण दयाल यादव की अनुभवी जोड़ी ने नूरैन खान और वैभव नारायण सिंह की जोड़ी को 23-5 और 25- 10 से हराया। वहीं सीनियर खिलाड़ी जामुनाधर उर्फ झुनझुन गुप्ता और युवा खिलाड़ी हर्षित केसरी की जोड़ी ने अश्वनी मौर्य और प्रियांशु यादव को संघर्षपूर्ण तीन सेटों में 15 -18 25- 4 और 25-8 से हराकर पूरे अंक हासिल कर लिए। पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में सीनियर खिलाड़ी अशोक सिंह ने युवा निशांत सिंह को 25 -8 और 25 -10 से पराजित किया। अंतरराष्ट्रीय न...