फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कई महीनों से निष्क्रिय चल रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव गौरव आजाद की छुट्टी कर दी है। उनके स्थान पर अर्चित शर्मा को ब्रिगेड का जिला महासचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, सर्वेश अंबेडकर, शिवम पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...