चित्रकूट, अगस्त 7 -- चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाने को जिला प्रशासन तैयारियां तेजी पर है। सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानों व प्रत्येक घर में तिरंगा लहराता नजर आए, इसके लिए हर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सीडीओ डीपी पाल ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर हर घर तिरंगा की चल रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है। बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव एवं नागरिक कर्तव्य की भावना का प्रतीक है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जिनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका शत-प्रतिशत अनुपालन निर्धारित समय सीमा के भीतर कराएं। यह भी पढ़ें- राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और नागरिक कर्तव्य की भावना का प्रतीक है हर घर तिरंगा अभियान इसमें किसी भी स्तर पर लाप...