भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डा. भीमराव आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर अयोध्या में चल रही राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले का दबदबा रहा। दूसरे दिन ज्ञानपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंसापुर के गौरव ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक एवं सहदेव साव ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि तीरंदाजी खेल को पहली बार राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। भदोही के तीरंदाज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। गौरव और सहदेव के प्रशिक्षक अशोक कुमार गुप्ता ने कहा मकसद एक सफल और सुयोग्य खिलाड़ी तैयार करना है, जो भारतीय तिरंगे को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर फहराएं। जनपद के सभी विद्यालय एक खेल एक खिलाड़ी के थीम पर कार्य...