रामगढ़, मार्च 14 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वावधान में 15 मार्च को रांची धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में क्षत्रिय गौरव एकता समागम 2026 का आयोजन होगा। इसे लेकर शनिवार को भुरकुंडा पटेलनगर स्थित अनमोल बचपन प्ले स्कूल में क्षत्रिय एकता मंच पतरातू प्रखंड की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि गौरव एकता समागम में पतरातू प्रखंड से बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए भुरकुंडा कोयलांचल सहित पूरे प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है और समाज के लोगों से समागम में शामिल होने की अपील की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि समागम कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होगा और समाज की एकजुटता को नई दिशा देगा। इसका उद्देश्य सामजिक एकता को और सुदृढ़ कर अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद रख...