बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- गौरव : नालंदा का बेटा बजरंगी भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में चयनित चीन में 5-6 सितंबर को एशिया रग्बी अंडर-18 सेवेंस चैंपियनशिप में करेगा प्रतिनिधित्व बिहार से चार खिलाड़ी चयनित, इनमें से एक नालंदा से फोटो : बजरंगी : भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में चयनित खिलाड़ी बजरंगी कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा के युवा रग्बी खिलाड़ी बजरंगी कुमार का चयन भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में हुआ है। वह चीन के किंगदाओ में पांच और छह सितंबर को होने वाली एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-18 सेवेंस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में एशिया की 10 पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारतीय टीम में बिहार के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें नालंदा के बजरंगी कुमार के अलावा नवादा के पवन राज, मुजफ्फरपुर के शुभम कुमार और पटना के रोहित कु...