बिहारशरीफ, मार्च 23 -- गौरव : डेफ सब-जूनियर वर्ग में 600 मीटर दौड़ में धीरज को मिला गोल्ड गुजरात में आयोजित स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बढ़ाया जिला समेत राज्य का गौरव अहमदाबाद में हो रही चैंपियनशिप प्रतियोगिता फोटो : गोल्ड केके 03 : गुजरात के अहमदाबाद में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी धीरज कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा जिले के धीरज कुमार ने अंडर 14 वर्ग 10वीं राष्ट्रीय डेफ (गूंगा-बहिरा) सब-जूनियर एवं जूनियर कैटेगरी में 600 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने सभी प्रतिभागियों को पीछे करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। धीरज ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर जिला के साथ ही राज्य का गौरव बढ़ाया है। अहमदाबाद के गुजरात यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड में 10वीं राष्ट्रीय डेफ सब-जूनियर एवं जूनियर सह 27वीं राष्ट्रीय डेफ सीनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप...