अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- महिला कांग्रेस के 41 वें स्थापना दिवस पर सोमवार को कैंप कार्यालय में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने महिलाओं से कांग्रेस की नीतियों, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष गीता पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि महिला कांग्रेस का गौरवशाली अतीत रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए महिला कांग्रेस ने हमेशा आगे आकर मोर्चा संभाला है। उन्होंने संगठन की भूमिका तथा पार्टी की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस दौरान उन्होंने इस बार पंचायत चुनाव में जीतकर आई प्रधान महिलाओं का भी स्वागत किया। संचालन महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा ने किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत...