बिहारशरीफ, मई 4 -- गौरव: राजगीर की बेटी साक्षी को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से किया सम्मानित साक्षी सिन्हा पत्रकारिता में बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर भोपाल में हुआ सम्मान समारोह फोटो: राजगीर गोल्ड: भोपाल में राजगीर की साक्षी सिन्हा को गोल्ड मेडल और डिग्री प्रदान करते मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजगीर की बेटी साक्षी सिन्हा को स्नातक में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने साक्षी की अकादमिक उत्कृष्टता के लिए उन्हें गोल्ड मेडल दिया। यह सम्मान उन्हें भोपाल के एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में मिला। इसमें गोरखपुर के लोकसभा सांसद रवि किशन और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला भी...