गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के तत्वाधान में सोमवार को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने संबंधी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी हिमांशु वर्मा को सौंपा। संघ के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र वर्मा पल्लू एडवोकेट ने कहा कि आज के दिन हिंदू सुरक्षा सेवा संघ पूरे प्रदेश में गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए गौ सम्मान अभियान दिवस के रूप में मना रहा है। जिला मुख्यालय एवं तहसीलों पर ज्ञापन देकर यह मांग कर रहा है कि गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। विद्यालयों में भी गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बच्चों को जागरूक किया जाए। यह भी पढ़ें- गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना ही गौवंश के संवर्धन का आधार इस दौरान आकाश यादव, नवीन सिंह, पूजा गुप्ता एडवोकेट,मुन्नालाल शर्मा, स...